logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Sawan Somwar 2024: साल का पहला सावन सोमवार आज, मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़


नागपुर: हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र सावन महीने की शुरुआत आज 22 जूलाई से हो गई है। वहीं आज सावन का सोमवर भी है। यह महीना भगवान योगी महादेव का महीना जाना जाता है। जहां भक्त अपने आराध्य की सेवा में लीन हो जाते हैं। सावन का पहला सोमवार होने के कारण मंदिरों में भक्तो की भीड लगी हुई। सुबह से भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं और शिव को जल चढ़ा रहे हैं। पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है। 

ज्ञात हो कि, आज से उत्तर भारतीयों का सावन सोमवार शुरु हुआ है, मराठी सावन सोमवार अगस्त महीने में शुरु होगा। उत्तर भारतीय सोमवार के तीसरे हफ्ते में मराठी समाज या मराठी भाषियों का सावन सोमवार शुरु होता है। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज 22 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। जो 19 अगस्त तक रहेगा। इस पुरे एक महीने कालो के काल, देवो के देव महादेव की उपासना की जाती है। भक्त हर सोमवार को उपासना करते हैं, इस दौरान लोग उपवास भी रखते हैं। शास्त्रों के मुताबिक जो भी व्यक्ति सावन माह में भगवान शिव को पूजा करता है और उनको समर्पित सोमवार के दिन व्रत रखता है, तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

शास्त्रों में सोमवार के दिन को पापों से मुक्ति और शुभ फलों की प्राप्ति के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि सावन माह के सोमवार को भगवान शिव की अराधना और उपासना करने से व्यक्ति को शंकर जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसके जीवन के सभी कष्टों का निवारण होता है। हालांकि सावन सोमवार में व्रत रखने वाले व्यक्ति को कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए उसके बारे में जानते हैं।