logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उपराजधानी में सुबह से बरस रहे बादल, उमस और गर्मी से मिली राहत


नागपुर: गर्मी और उमस से परेशान नगरवासियों को बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह बारिश ने शहर में दस्तक दी। सुबह छह बजे से बारिश शूरू हुई। जो लगातार जारी रही। बारिश होने से एक तरफ़ जहां नागरिकों को राहत मिली वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली।

ज्ञात हो कि, 15 जून को मानसून नागपुर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद बारिश रुक गई। बारिश नही होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। नागपुर सहीत पूरे विदर्भ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान पश्चिम विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश हुई।

किसानों को मिली बड़ी राहत

बारिश नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। पहली बारिश होने के बाद किसानों ने फसल की बुवाई कर दी थी। हालांकि, इसके बाद बारिश बंद हो गई। किसान बारिश की प्रतीक्षा में बैठे रहे। वही। बारिश नहीं होने के कारण फसल नहीं उग रही। जिसके कारण किसानों को दोबारा बुवाई की नौबत आने लगी। हालांकि, आज हुइ बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है।