logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon Update : 20 जून तक पुरे राज्य को कवर करेगा मानसून, विदर्भ के तमाम जिलों में तापमान 40 डिग्री पार


नागपुर: जून के पहले सप्ताह में सक्रिय हुई मानसूनी बारिश पर दूसरे सप्ताह के अंत तक ब्रेक लग गया। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून के बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और राज्य में भारी बारिश होगी. पिछले साल की तुलना में इस साल मानसून ने राज्य में पहले ही प्रवेश कर लिया है। जून के दूसरे सप्ताह में विदर्भ के यवतमाल, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर में भी मानसूनी बारिश हुई। हालांकि उसके बाद मानसूनी बारिश बंद हो गई. इससे राज्य में बारिश की तीव्रता कम हो गयी है।

कोंकण तट और मुंबई में भारी बारिश के बाद मॉनसून की बारिश विदर्भ और मराठवाड़ा की ओर बढ़ गई है। हालाँकि, विदर्भ के कुछ हिस्सों में पहुँचने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ा। विदर्भ-मराठवाड़ा के कुछ जिलों को अब भी बारिश का इंतजार है। तापमान में तो ज्यादा गिरावट नहीं आई है लेकिन गर्मी काफी बढ़ गई है।

विदर्भ के कई शहरों में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है. इस बीच मॉनसून की बारिश रुकने के पीछे की वजह अरब सागर में हवाओं का धीमा होना है. राज्य में आज 16 जून को कुछ स्थानों पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

मुंबई के साथ-साथ पुणे, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी सिंधुदुर्ग में बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर के इलाकों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश होगी. इसके अलावा उत्तरी कोंकण, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विदर्भ के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसी पृष्ठभूमि में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगी और हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा हो सकती है. इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, पुणे और कोल्हापुर जिलों में बारिश बढ़ जाएगी।