logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon Update: विदर्भ के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जल्द होगी प्री-मॉनसून बारिश


नागपुर: नागपुर सहित पुरे विदर्भ में सूरज देवता अपनी असीम कृपा बरसा रहे हैं। उसी का परिणाम  है कि, नौ तपे में विदर्भ के कई जिलों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आलम ऐसा हो गया है कि, बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों ने घरों के बाहर निकलना बंद कर दिया है। बहुत ही जरुरी काम होने पर घरों से बाहर कदम रखा जा रहा है। गर्मी से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है, जिसके तहत जल्द ही प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं 10 से 15 जून के बीच मानसून विदर्भ पहुंच जाएगी।

ज्ञात हो कि, 30 मई को मानसून केरल पहुंच गया है। वहीं एक जून तक मानसून केरल सहित कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच गया। जबकि बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून पहुंच चुका है। अरब सागर में तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। विदर्भ में इस बार मानसून की बारिश बंगाल की खाड़ी  से आने की संभावना है।

एक से 6 जून तक विदर्भ के इन हिस्सों में होगी बारिश

उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर बांग्लादेश तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 1 जून से 6 जून तक विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। अमरावती, अकोला, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम जिले में 3 और 4 जून को हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश से विदर्भवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।