logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हिंगोली में 1 करोड़ से अधिक की नकली नोट बरामद,रैकेट का खामगांव से कनेक्शन


बुलढाणा:हिंगोली जिले के औंढा नागनाथ पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है.पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने शक से आधार पर सर्च किया और जाली नोट तैयार करने वाले बड़े रैकेट का खुलासा हुआ.पुलिस ने न सिर्फ जाली नोट बनाने वालों को पकड़ा है बल्कि उनके पास से 1 करोड़ रूपए से अधिक के जाली नोट भी बरामद किये है.इस प्रकरण में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जिनमे से 3 आरोपी बुलढाणा जिले के खामगांव के है.गिरफ़्तार किये गए रैकेट में एक महिला का भी समावेश है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उसने 1 करोड़ 14 लाख रुपयों के जाली नोटों को बरामद किया है.इस रैकेट में शामिल लोग जाली नोटों को चलाने के लिए एक खास स्ट्रेटजी के साथ काम करते थे.किसी को शक न हो इसलिए आरोपी खुद को पैसे वाला दिखाने के लिए बेंटेक्स से ऐसे आभूषणो को पहनते थे जो सोने जैसे दिखते थे.प्रकरण में जो आरोपी गिरफ्तार हुए है उनमे ज्ञान प्रकाश परमेश्वर जांगिड़, लखन गोपाल बजाज, राहुल चंद्र सिंह ठाकूर मूलतः खामगांव के निवासी है.
बुधवार रात को औंढा के सरकारी अस्पताल के पास कुछ लोग आपस में लड़ते हुए पुलिस को दिखाई दिए.इस समय यही पर पेट्रोलिंग कर रहा पुलिस का दल उनके पास पहुंचा। उनके पास के बैग से ली गई तलाशी में पुलिस को पांच सौ रूपए के नकली नोट मिले। इनमे औरंगाबाद की एक महिला मुजफ्फर नजीम शेख के पास बैग थी. जिसकी तलाशी लेने पर उसमे से 49 लाख रूपए के 500 के नकली नोट बरामद हुए.पूछताछ में उसने बताया की साढ़े बारह लाख रूपए के असली नोट के बदले उसे यह नोट मिली है.इस महिला से पूछताछ के बाद उसने अन्य आरोपियों के नाम बताये जिस आधार पर पुलिस ने इन्हे गिरफ़्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला की यह आरोपी उस रैकेट के सदस्य है की यह एक लक्ष रुपये के असली नोटों के बदले तीन लाख रुपए जाली नोट देने का काम किया करते थे.इस मामले में एक मुख्य आरोपी औरंगाबाद का निवासी है जबकि तीन खामगाव के इनके अलावा औरंगाबाद, नांदेड, लातूर से भी आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया था.