logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सेंट्रल जेल में 350 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने किया सर्च,बरामद हुआ 5 ग्राम गांजा


नागपुर: सेंट्रल जेल में मकोका के आरोपी के पास से गांजा और मोबाइल फोन की बैटरियां मिलने के बाद से पुलिस और जेल महकमें में हड़कंप मचा हुआ है.इन सबके बीच बुधवार को नागपुर पुलिस द्वारा 350 अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बड़ा सर्च ऑपरेशन किया गया जिसमे एक कैदी के पास से पांच ग्राम गांजा बरामद हुआ है.नागपुर पुलिस के मुखिया अमितेश कुमार ने इस सर्च की मीडिया ब्रीफिंग देते हुए बताया कि यह मामला सामने आने के बाद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ़्तार किया है. साथ ही बुधवार को शहर पुलिस की क्राइम ब्रांच,ज़ोन 2 और बम शोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन किया।आयुक्त ने बताया कि जाँच में जेल के भीतर मोबाइल और वर्जित चीजों के इस्तेमाल होने की जानकारी पुलिस को हांथ लगी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.आयुक्त के मुताबिक सर्च का काम आगे भी जारी रहेगा। 

"कैदी के पास से गांजा और मोबाइल की बैटरियां मिलने के मामले के तीन दिन के बाद यह सर्च किया गया क्या इसमें देरी नहीं हुई और अगर तत्काल सर्च किया जाता तो प्रतिबंधित चीजों की बड़ी मात्रा में जप्ती नहीं होती? इस सवाल के जवाब में आयुक्त ने कहां कि पुलिस ने इस मामले की सघन जाँच के बाद और पूछताछ के बाद जेल प्रशासन के साथ मिलकर बुधवार को सर्च किये जाने का निर्णय लिया ऐसी जानकारी दी."

पुलिस ने इस मामले में अब तक जेल में गांजा और मोबाइल फोन की बैटरियां ले जाने वाले मुख्य आरोपी सूरज कावले के साथ उसके साथियों शुभम कावले, सूरज वाघमारे, भागीरथ खरदयाल, अथर्व खटाखटी, मोरेश्वर सोनोने और मुकेशबाबू पंजाब नायडू को गिरफ़्तार किया है.जेल के भीतर से सूरज के माध्यम से जेल में गांजा और बैटरियां मंगाने वाले निलंबित पीएसआय प्रदीप नितवने के पुलिसकर्मी भाई सचिन नितवने को गिरफ़्तार किया गया है.

यह भी पढ़ें: