logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी


नागपुर: राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत को दिसंबर 2028 तक 'हर घर जल' प्रमाणीकरण हासिल करने के साथ-साथ जल आपूर्ति योजनाओं का सक्षम संचालन और रखरखाव सुनिश्चित करने के प्रमुख उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय और महाराष्ट्र शासन के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में सामंजस्य पत्र पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इसमें नागपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागी हुए। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में 'जल जीवन मिशन' कार्यक्रम की अवधि दिसंबर 2028 तक बढ़ाई है तथा इस नए चरण को 'जल जीवन मिशन-2.0' कहा जाएगा। उसी संदर्भ में राज्यों को संरचनात्मक सुधार, समयसीमा का पालन, योजनाओं की स्थिरता और नागरिक-केंद्रित सेवाओं का वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह सामंजस्य करार हुआ। 

इस समझौते में कुछ प्रमुख उद्देश्य रखे गए हैं। मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के कार्यों का प्रभावी कार्यान्वयन और निगरानी करना, ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल आपूर्ति आधारभूत संरचना पूरी कर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करना तथा दिसंबर 2028 तक राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा हर घर जल प्रमाणीकरण हासिल करना। 

इसके अलावा जल आपूर्ति योजनाओं का कुशल संचालन और रखरखाव सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिला व राज्य स्तर पर संरचनात्मक सुधार लाने के लिए पेयजल स्थिरता योजना अपनाना।