logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक


नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मोवाड के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 26 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 10 मजदूरों की हालत अत्यंत चिंताजनक है, जिन्हें उपचार के लिए नागपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर अमरावती जिले के वरुड तहसील के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे ये मजदूर गणेशपुर से बेलोना की ओर संतरा तोड़ने के लिए जा रहे थे। मोवाड के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर ही पलट गई।

चीख-पुकार और स्थानीय लोगों की मदद

चूंकि वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर दाटीवाटी (खचाखच) भरे हुए थे, इसलिए वाहन पलटते ही सभी मजदूर एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। पिकअप के लोहे और लकड़ी के पाटों से टकराने के कारण मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए वाहन को सीधा किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला।

प्रशासनिक कार्रवाई और राहत कार्य

घटना की सूचना मिलते ही नरखेड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर स्थानांतरित किया गया है।

घायलों की पहचान इंदु नितिन फाटे (37), बबीता मनीराम चंगरी (32), सरिता सत्तुलाल परतेती (25), शर्मिला बलु कुमरे (18), सरस्वती कुमरे (24), फुलवंती जीवन सरयाम (60) समेत 9 महिलाएं सहित मनोज नीलकंठराव दवंडे (35), अनिकेत उर्फ विजय दवंडे (24), हेमराज राजारामजी कुमरे (35), सुनील काशीरामजी इवनाती (45), सुलाप सीताराम मसराम (33) सहित अन्य 17 मजदूर  शामिल है।


मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वाहन में क्षमता से अधिक मजदूर भरे होने के कारण यह दुर्घटना हुई। अक्सर ग्रामीण इलाकों में मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए मालवाहक वाहनों का उपयोग किया जाता है, जो उनकी जान के लिए जोखिम भरा साबित होता है।