logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एमपीएससी की परीक्षा पुराने अभ्यासक्रम से हो,लाखों बच्चों की जिंदगी का सवाल है-नाना पटोले 


नागपुर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार से मांग की है की एमपीएससी ( MPSC) की परीक्षा पुराने अभ्यासक्रम से ही ली जाये। दरअसल राज्य सरकार ने परीक्षायें नए पाठ्क्रम के तहत लेने का निर्णय लिया है जिसका इस परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों से विरोध दर्ज कराया है इस विरोध का पटोले ने समर्थन जताया है.नाना ने नागपुर में कहा की इस विषय को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधिमंडल में भी उठाया गया है और अगर जरुरत पड़ी तो इसे लेकर आक्रामक भूमिका दिखाएगी।नाना के मुताबिक नए अभ्यासक्रम को 2025 से लागू किया जाये। क्यूंकि महाराष्ट्र में गरीब और सामान्य वर्ग के बच्चे कई सालों तक इस परीक्षा की तैयारियां करते है इस परीक्षा के लिए लाखों रूपए खर्च कर तैयारी करने पड़ती है.यह बच्चे अमीर नहीं है.इसलिए जो अन्याय जो शुरू है हम उसका निषेध करते है.पुराने अभ्यासक्रम के अनुसार परीक्षा हो एमपीएससी की तैयारी करने वाले बच्चों की भूमिका से हम पूरी तरह से सहमत है.इस विषय को लेकर जो राज्यव्यापी आंदोलन है उसका कांग्रेस समर्थन करती है.