logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर शिक्षक चुनाव की हार पर मुनगंटीवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कारणों का चिंतन करना जरूरी


नागपुर: नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागो गाणार से महाविकास अघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अड़बाले 10 हजार से ज्यादा वोटो से आगे चल रहे हैं। हालांकि, अड़बले की जीत लगभग तय है। वहीं इस हार पर भाजपा नेता और पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "“इसका चिंतन करना जरुरी है की आखिर किस कारण हार मिली है।”

मुनगंटीवार ने कहा, "2010 के पहले 18 साल तक कांग्रेस के पास यह सीट थी। उसी के समर्थक उम्मीदवार चुनाव जीत रहे थे। मेरे अध्यक्ष बनने के बाद हमने यह सीट जीतकर लाए। इसके बाद 12 साल तक हमारा इसमें कब्ज़ा रहा।" उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, इस चुनाव में हमें हार का सामना करना पड़ा है।”

हार से निराश नहीं होते

मुनगंटीवार ने कहा, "भाजपा का कार्यकर्ता जीत से ज्यादा उत्साहित नहीं होता और हार से ज्यादा निराश नहीं होता है। हम लगातार काम करते हैं। इस बार भी वहीं है। हालांकि, हम इसका चिंतन करेंगे की हमें किस कारण हार का सामना करना पड़ा।"

यह भी पढ़ें: 

  • पुरानी पेंशन के कारण हुई मेरी जीत, शिक्षक चुनाव में अजेय बढ़त बनाने के बाद बोले सुधाकर अड़बाले
  • नाना पटोले ने किया सुधाकर अडबाले की जीत का दावा, कहा- हमने भाजपा के किले में लगाई सेंध