logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NMC Budget 2023: नागरिकों के सुझाव से तैयार होगा मनपा का बजट, आयुक्त ने जनता से किया आवाहन


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका का बजट आयुक्त राधाकृष्णन बी द्वारा इस महीने के अंत में पेश किया जायेगा। मनपा में हर साल दो बजट पेश होते है एक बजट स्थाई समिति के अध्यक्ष द्वारा पेश किया जाता है और दूसरा बजट जो प्रशासन का होता है उसे आयुक्त पेश करते है.मनपा में इन दिनों प्रशासन राज है इसलिए आयुक्त द्वारा पेश किये जाने वाले बजट की अहमियत बढ़ जाती है.प्रशासक राज में आयुक्त के पास में ही सारे वित्तीय अधिकार होते है.
 
इस वित्तीय वर्ष के लिए पेश किये जाने वाले बजट को लेकर मनपा आयुक्त ने एक नई पहल शुरू की है.आयुक्त राधाकृष्णन बी ने बजट को लेकर शहरवासियों से सुझाव मंगाए है.उनके मुताबिक नागरिकों से कामों को लेकर जो जायज सुझाव आयेंगे इस पर बजट में नियोजन किया जायेगा।
 
यूसीएन न्यूज़ से की गई बातचीत में आयुक्त ने बताया की मौजूदा समय में मनपा में पदाधिकारी नहीं है.पदाधिकारी जनता के प्रतिनिधि होते है ऐसे में उनके माध्यम से जनता के प्रश्नों को समाहित किये जा सकता है लेकिन फ़िलहाल ऐसी व्यवस्था नहीं है इसलिए प्रशासन ने सीधे जनता से बजट पर सुझाव आमंत्रित किये है.आयुक्त ने बताया की इसके लिए एक वॉर रूम तैयार किया गया है और एक मेल आयडी जारी किया नागरिक financedepttnmc@gmail.com  इस मेल आयडी पर अपने सुझाव भेज सकते है.
 
आयुक्त के मुताबिक जनता की राय से शहर और नागरिकों से संबंधित कामों की प्रायोरिटी को तय किया जा सकता है.आयुक्त के अनुसार इस माध्यम से हमारे पास शहर के लिए आवश्यक ऐसे काम जिन्हे जनता को आवश्यकता है उसका डाटा तैयार होगा।अगर कोई काम महानगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है तो उसे केंद्र,राज्य या अन्य विकास एजेंसियों तक पहुंचाया जा सकता है.आयुक्त ने जनता से सिर्फ काम नहीं बल्कि मनपा के आय के स्त्रोत बढ़ाये जाने के लिए सुझाव भी मांगे है.