logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मेरा नेता मुख्यमंत्री! फडणवीस के बाद अजित पवार के भावी मुख्यमंत्री के लगे पोस्टर


नागपुर: राज्य में पिछले कई दिनों से राजनीतिक उठापठक जारी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के मुख्यमंत्री पद को लेकर दिए बयान के बाद राज्य में पोस्टर-पोस्टर खेलना शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र डणवीस के मुख्यमंत्री वाले पोस्टर के सामने आने के एक दिन बाद अजित पवार के भावी मुख्यमंत्री वाले बैनर शहर में दिखाई देने लगे हैं। लक्ष्मी भवन चौक पर पवार को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाया गया है। 

एनसीपी नेता प्रशांत पवार द्वारा यह पोस्टर लगाया है। पवार ने पोस्टर में अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए लिखा है कि, "वचना पक्का हुकुमचा एक्का, मुख्यमंत्री पदासाठी अजितदादा पक्का" ऐसा लिखा है। वहीं राज्य में शुरू मौजूदा सियासी हवाओं को देखते हुए यह पोस्टर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

नेताओं के सामने उपस्थिति दर्ज कराने या होगा कोई बदलाव 

ज्ञात हो कि, पिछले दिनों अजित पवार ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी महत्वकांशा सबके सामने रख दी। एक निजी मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए पवार ने कहा था कि, उन्हें मुख्यमंत्री बनना है। इसी के साथ यह भी कहा था कि, 2024 का इंतजार करने के बजाय अभी मुख्यमंत्री बना जाय। पवार के इस बयान के सामने आने के बाद कई तरह की चर्चा की जारही है। वहीं जिस तरह से यह पोस्टर सामने आया है इसपर यह भी कहा जाने लगा है कि, क्या कार्यकर्ताओं द्वारा केवल अपने नेता के सामने चमकने के लिए पोस्टर लगाया है या राज्य में कुछ बड़ा होने वाला है। 

फडणवीस को लेकर भी लग चूका है पोस्टर 

बुटीबोरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बबलू गौतम ने देवेंद्र फडणवीस का पोस्टर लगाया। इस पोस्टर में गौतम ने फडणवीस को उपमुख्यमंत्री के बजाय मुख्यमंत्री बताया। वहीं इसके पहले अजित पवार के ससुराल में भी उन्हें मुख्यमंत्री बताते पोस्टर लगाया था।