logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पुरानी पेंशन के कारण हुई मेरी जीत, शिक्षक चुनाव में अजेय बढ़त बनाने के बाद बोले सुधाकर अड़बाले


नागपुर: विधान परिषद् के नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव (Nagpur Divison Teachers Election) में बड़ा उलटफेर हुआ है। महाविकास अघाड़ी (MVA) समर्थित उम्मदीवार सुधाकर अड़बाले (Sudhakar Adbale) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP ) समर्थित नागो गाणार (Nago Ganar) को हरा दिया है। अडबाले ने गाणार को करीब 10 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। वहीं चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अपनी जीत का श्रेया शिक्षकों और पुरानी पेंशन को दिया है।

अडबाले ने कहा, "शिक्षकों के हित के लिए वह लगातार काम कर रहे हैं। हमने लगातार शिक्षकों के लिए आंदोलन किया उसी का परिणाम आज हमें मिला है। हम लगातार पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग कर रहे हैं। मेरी इस जीत में पुरानी पेंशन का भी बड़ा हाथ है।" गाणार पर बोलते हुए अड़बाले ने कहा, "पिछले दो बार के जो नेता चुनाव जीत रहे थे ,वह जिस पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ रहे थे। उनके नेता सरे आम कह रहे थे की पुरानी पेंशन लागू नहीं कर सकते।"

नेताओं ने मिठाई खिलाकर कराया मुँह मीठा

चुनाव के परिणाम का अभी आधिकारिक परिणाम सामने आने को है। लेकिन अड़बाले और गाणार के बीच इतना मार्जिन हो गया है कि, उसे कम कर पाना बेहद मुश्किल है। वहीं जीत सुनिश्चित होते देख महाविकास अघाड़ी नेताओं में जश्न का माहौल है। अघाड़ी के तमाम नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबनराव तायवाड़े के घर पर जमा हुए और आगे चल रहे अड़बाले को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान तमाम नेताओं ने एक दूसरे का भी मुँह मीठा कराया।

इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुनील केदार, विजय वडेट्टीवार, विधायक अभिजीत वंजारी, एनसीपी शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, विकास ठाकरे सहित तीनों पार्टयों के तमाम बड़े और छोटे नेता शामिल रहे।