logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागो गाणार ने हार की स्वीकार, मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा- पुरानी पेंशन के लिए जारी रहेगी लड़ाई


नागपुर: विधान परिषद शिक्षक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार नागो गाणार ने हार स्वीकार कर ली है। गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गाणार ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, वह पुरानी पेंशन को लागू करने की लड़ाई लगातर लड़ते रहेंगे। 

चुनाव में मिले मात्रा 8211 वोट 

शिक्षक सीट के लिए 30 जनवरी को मतदान हुए थे। जिसमें 34 हजार 349 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। परिणाम के अनुसार, सुधाकर अडबाले को 16700 वोट मिला, वहीं गाणार को मात्रा 8211 वोटो से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ अड़बाले ने 8,489 वोटो से जीत हासिल कर ली। वहीं शिक्षक भारती के राजेंद्र झाड़े 3358 वोटो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

पुरानी पेंशन पड़ी भारी 

गाणार पिछले दो बार से भाजपा के समर्थन से चुनाव जीतकर विधान परिषद् के सदस्य बन रहे थे। वहीं भाजपा ने तीसरी बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा। हालांकि, इस बार गाणार की राह आसान नहीं थी। 12 साल विधायक रहने के कारण सत्ता विरोधी लहर उनके खिलाफ चल रही थी। वहीं पुरानी पेंशन पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिया बयान भी गाणार के विरोध में गया। जिसका खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ा।