logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागो गाणार ने भरा नामांकन, भाजपा का कोई बड़ा नेता नहीं था मौजूद 


नागपुर: नागपुर विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर नागो गाणार ने तीसरी बार नामांकन दाखिल कर दिया। दोपहर 12 बजे गाणार शिक्षक परिषद के नेताओं और भाजपा विधायकों के साथ विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि, इस दौरान भाजपा का कोई भी बड़ा नेता वहां मौजूद नहीं रहा, जिसके कारण तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। 

ज्ञात हो कि, बुधवार को भाजपा ने शिक्षक चुनाव के लिए नागो गाणार के नाम का ऐलान किया था। वहीं नामांकन दाखिल करते समय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी की बात कही थी। 

वहीं जब इसको लेकर गाणार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, "सभी लोग एक साथ हैं और जिसे जहां रहना चाहिए वहां सब मौजूद है।" वहीं अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि, "इस चुनाव में हम रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे। लोगों ने मेरा काम देखा है, 12 साल में जिस तरह शिक्षकों के लिए काम किया है। इसकी बदलौत इस बार रिकॉर्ड मार्जिन से जीत हासिल करेंगे।"