logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पतंग पकड़ने गया 13 वर्षीय बच्चा, ट्रेन से काटकर हुई दर्दनाक मौत


नागपुर: शहर में के बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पतंग पकड़ने के चक्कर में एक बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान ध्रुव प्रवीण धुर्वे (13, कुम्हारटोली) हैं। यह घटना गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे के आस-पास हुई। पतंग पकड़ने के दौरान बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, वंश कुम्हार टोली स्थित झोपड़पट्टी परिसर में रहता था और सातवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार दोपहर करीब 4:00 बजे वंश रेलवे पटरी के पास ही खेल रहा था उसी दौरान उसे एक कटी हुई पतंग नीचे आती हुई दिखाई दी जिसे पकड़ने के लिए बदहवास होकर ध्रुव दौड़ पड़ा था। हालांकि उसी दौरान मुंबई नागपुर रेलवे लाइन पर यशवंतपुर एक्सप्रेस तेज गति से आ रही थी। पतंग पकड़ने की धुन में उसे ट्रेन आने की आवाज सुनाई नहीं दी। 

ट्रेन के बिल्कुल पास आ जाने के कारण वह घबरा गया और घबराहट में उसका पैर पटरी में ही फस गया। ट्रेन के वहां से गुजर जाने के बाद वंश के शरीर के चिथडे उड़ गए। इस घटना का पता चलते ही बस्ती के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और इस घटना की जानकारी अजनी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की जांच कर रही है।