logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जिले में छह घंटे में 217.4 एमएम बारिश दर्ज, निचले इलाको में बाढ़ जैसे हालत


नागपुर: उपराजधानी में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई। जिले में छह घंटे में 217.4 एमएम बारिश हुई है। इस मूसलधार बारिश के कारण जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव नागपुर शहर के निचे इलाकों में दिखाई दिया है। नदी-नालो में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण इनके करीब रिहायसी इलाकों में पानी घुस गया। जिसके कारण इन इलाको में नागरिकों को बड़ी परशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भांडेवाडी का कचरा पानी के साथ घरो में घुसा

शहर का वाठोडा परिसर बारिश से ज्यादा प्रभावित रहा। मूसलाधार बारिश के कारण परिसर में बाढ़ जैसे हालत रहे। बारिश का पानी लोगों के घरो में घुस गया। इस दौरान भांडेवाड़ी डम्पिंग यार्ड का कचरा भी पानी के साथ बहकर आज पास के परिसर में आ गया और पानी के साथ कचरा भी घरों में घुस गया। बारिश समाप्त होने के बाद लोग पानी के साथ कचरा बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। 

पिपला गांव में घुसा पोहरा नदी का पानी 

वाठोडा के साथ पिपला और बेसा परिसर भी बारिश से बेहद प्रभावित हुए। बारिश के कारण पोहरा नदी में बाढ़ आ गई, जिसके कारण बारिश का पानी हुडकेश्वर सहित पिपला गांव में घुस गया। बारिश का पानी घरो में घुसने के कारण परिसर में बाढ़ जैसे हालत बन गए। बारिश से घरो के अंदर रखा सामान भीगकर ख़राब हो गया। वहीं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रहत और बचाव का काम प्रशासन ने तेज कर दिया है।