logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में हत्याओं का दौर जारी, सिर पर वार कर युवक को उतरा मौत के घाट


नागपुर: शहर के वाठोडा पुलिस थाने के प्रजापति नगर स्थित एक बंद दुकान के गोदाम के सामने अज्ञात आरोपी ने एक व्यक्ति के सिर पर  वार कर हत्या कर दी. हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद  पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस कंट्रोल रूम को बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक जानकारी मिली थी की प्रजापति नगर स्थित अग्रवाल नामक दुकान के गोदाम के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा है. वाथोड़ा पुलिस ने इस जानकारी के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा और आरोपी की तलाश करने लगी.

मृतक की पहचान 28 वर्षीय मनोज बंजारे के रूप में हुई है जो की आदर्श नगर झोपड़पट्टी परिसर में रहता था. बताया जा रहा है कि मनोज को शराब पीने की आदत थी और वह कचरा चुनने का काम करता था. सूत्रों की माने तो बुधवार तड़के वह अपने एक राजस्थानी दोस्त के साथ घूमते हुए  देखा गया था. आशंका व्यक्त की जारी है कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की और वहां से भाग गया. फिलहाल वाथोड़ा पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है.