logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: समृद्धि महामार्ग खुलते ही पहले ही दिन हुआ हादसा, गई जान 


नागपुर: समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) को बड़े गाजे-बाजे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जनता के लिए शुरू कर दिया। लेकिन उद्घाटन के पहले ही दिन महामार्ग पर दुर्घटना हो गई, जिसमें एक बंदर की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर महामार्ग में जानवरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगा है। 

वन्यप्राणियों के लिए उठाये कदमों पर लगातार सवाल 

इस राजमार्ग पर वन्य जीवन के लिए न्यूनीकरण योजना शुरू से ही विवादास्पद रही है। यह हाईवे वन्यजीवों के आवासों से होकर गुजरता है। जब इस राजमार्ग बनने की योजना बनाई गई थी, तभी से वन्यजीव विशेषज्ञों ने वन्यजीवों के लिए शमन योजनाओं पर सवाल उठाया था।

इन सवालों को लेकर राज्य के मुख्य वन्यजीव संरक्षक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के अधिकारी, राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। इस समिति ने राजमार्ग का निरीक्षण किया और जहां आवश्यक हो वहां वन्यजीवों के लिए ओवरपास और फ्लाईओवर जैसी विभिन्न शमन योजनाओं का सुझाव दिया। इन्हें भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोधकर्ताओं की देखरेख में बनाया गया था। लेकिन इसके बावजूद उसमें कई खामियां सामने आई थी। 

यह पहला मौका नहीं 

यह पहला मौका नहीं है समृद्धि में हुई दुर्घटना में किसी जंगली जानवर की मौत हुई है। उद्घाटन  के पहले भी जून-जुलाई के महीने में किसी अज्ञात वाहन ने हिरन को उड़ा दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।  इसी के साथ इस महामार्ग पर कई हिरन भी दौड़ते दिखाई दे चुके हैं।