logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या, होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी


नागपुर: शहर के हिंगना रोड स्थित होटल लियो स्टार में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खड़का गुमगांव निवासी तोमेश्वर तनेश महरुले के रूप में हुई है, जो पेशे से मछली पालन व्यवसायी थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोमेश्वर को शराब पीने की लत थी और इसी कारण उनका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था।

27 अप्रैल को भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। अगले दिन सुबह तोमेश्वर घर से निकल गए और हिंगना रोड स्थित होटल लियो स्टार में कमरा नंबर 301 किराए पर लिया। सोमवार रात नशे की हालत में उन्होंने होटल की तीसरी मंजिल पर लिफ्ट के लिए खाली छोड़ी गई जगह का बैरिकेड हटाकर छलांग लगा दी।

होटल प्रबंधन ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।एमआईडीसी पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार लक्ष्मण महरुले की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।