logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर के सभी अस्पतालों का होगी ऑडिट, स्वास्थ्य विभाग ने मनपा को जारी किया सर्कुलर


नागपुर: देश के अलग-अलग हिस्सों में आग से जुडी घटनाओं के सामने आने के बाद नागपुर महानगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। मनपा के अग्निशमन विभाग द्वारा सम्बंधित स्थानों में फायर ऑडिट की जाँच की जा रही है।  इसमें अस्पताल,पब,रूफ टॉप रेस्टोरेंट के साथ शहर भर में मौजूद गेमिंग जोन की जाँच की जा रही है।

दिल्ली की घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने महानगर पालिकाओ को सर्कुलर भेजकर सभी अस्पतालों में फायर ऑडिट कराये जाने का निर्देश दिया है। जिसके तहत नागपुर महानगर पालिका का स्वास्थ विभाग अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस बात की जाँच कर रहा है की अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगा है या नहीं।

इसके साथ ही शहर के ,पब,रूफ टॉप रेस्टोरेंट और गेमिंग जोन की भी जाँच की जा रही है। शहर में मौजूद गेमिंग जोन की जानकारी अग्निशमन विभाग के पास नहीं है। इस जाँच में यह भी पता चलेगा की शहर में आखिर किन स्थानों पर और कितने गेमिंग जोन चल रहे है।