logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: राजनगर में बड़ा हादसा, कुआं साफ़ करने उतरे दो युवको की करंट लगने से मौत


नागपुर: सदर थाना अंतर्गत राजनगर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, जहां कुआं साफ़ करने उतरे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर दो से तीन के बीच हुआ। मृतक युवको का नाम शंकर उइके (25) और अमर मरकाम (26) दोनों सिद्धेश्वरी नगर चिकले ले आउट, मानेवाड़ा निवासी हैं।  इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पुराना काटोल चौक के पास राजनगर स्थित एक सुनील राव नामक व्यक्ति के घर में दोनों युवक कुआं साफ़ करने गए थे। जैसे ही दोनों कुएं में उतरे पानी में करंट होने के कारण दोनों को जोरदार झटका लगा। जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत होने की जानकारी सामने आते ही परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेयो भेज दिया है। 

हत्या किए जाने का लगाया आरोप 

युवको की युवको की मौत की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन तुरंत राज नगर पहुंचे। सभी का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक युवको मे से एक शादीशुदा है, उसे दो बच्चे भी हैं। परिजनों ने घटना के बाद परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अपने दोनों युवको की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, सुबह उनका दोनों युवक अपनी कुआं साफ़ करने वाली मशीन लेकर काम करने यहां आए हुए थे। आखिर दो घंटे में कैसे उसकी मौत हो गई।

एकलौता कमाने वाला

मृतक युवको मे से एक की माँ ने रोते हुए बताया कि, “सुबह उनका बेटा अपने साथी के साथ काम करने के लिए यहां आया था। दो घंटे बाद पता चलता है कि, उसकी करंट लगने से मौत हो गई। वह घर का अकेला कमाने वाला था। वहीं अब उसके जाने के हमें कौन पालेगा।”