logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के बॉय अर्चित अपने ही शहर में बने डीसीपी; भवन्स स्कूल से की है पढाई, पत्नी है आयएएस ऑफ़िसर


नागपुर: अर्चित चांडक के रूप में नागपुर शहर को एक नया डीसीपी ( डेप्युटी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस ) मिला है.2018 बैच के आईपीएस ऑफिसर है.इस साल उन्हें विदर्भ से इस एग्जाम का टॉपर भी माना जाता है.उन्हें 184वीं रैंक मिली थी.नागपुर के होने के बावजूद अर्चित ने दिल्ली सेंटर से यूपीएससी एग्जाम दिया था और दूसरे प्रयास में आईएएस बने थे.उनकी पत्नी सौम्या शर्मा जो दिल्ली की नेशनल लॉ स्कूल से पढाई कर चुकी है आईएएस ऑफिसर है और इन दिनों नागपुर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी है.सौम्या और अर्चित ने एक ही साल यूपीएससी परीक्षा पास की थी.सौम्या शर्मा को 9 वी रैंक हासिल हुई थी.
 
नागपुर के अर्चित चांडक ने बी.पी. विद्या मंदिर ( भवन्स ) सिविल लाइंस से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। वे नागपुर में आईआईटी जेईई 2012 के टॉपर भी रहे इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली में पूरी की। वर्ष 2016 में उन्होंने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया है।  अर्चित एक प्रतिभावान खिलाडी है वे नेशनल स्केटिंग चैंपियन रह चुके हैं और सिल्वर मेडल विजेता थे। वो शतरंज के खिलाड़ी भी है. लगभग 200 पुरस्कार उनके नाम हैं। अर्चित के पिता वीरेन चांडक और छाया चांडक दोनों टेक्नो मार्केटिंग प्रा. लि. एमआईडीसी हिंगना में डायरेक्टर हैं।
 
दंपत्ति सोशल मीडिया में है एक्टिव्ह,देते है यूपीएससी पास करने की टिप्स 
  
अर्चित चांडक और उनकी पत्नी सौम्या शर्मा दोनों सोशल मीडिया में खासे एक्टिव्ह है.दोनों को सोशल मीडिया में काफी पसंद भी किया जाता है.यह दोनों नियमित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों का मार्गदर्शन भी करते है.