logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आयुक्त डॉ. चौधरी ने STP के लिए प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियो को नया प्रस्ताव पेश करने का दिया आदेश


नागपुर: मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने शुक्रवार को नागनदी प्रदूषण नियंत्रण परियोजना के अंतर्गत शहर के पीली नदी पर मौजा नारी में स्थापित किए जाने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर उपायुक्त मिलिंद मेश्राम, अधीक्षण अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी, नगरीय नियोजन उपनिदेशक किरण राऊत, कार्यकारी अभियंता राजेश दुफारे, आशीनगर जोन के सहायक आयुक्त हरीश राऊत, कार्यकारी अभियंता अजय पजारे, भूसंपदा अधिकारी पंकज पाराशर उपस्थित थे।

नागा नदी प्रदूषण नियंत्रण परियोजना के अंतर्गत मौजा नारा में पीली नदी पर 45 मिलियन लीटर क्षमता वाला एक नया सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्र बनाया जाएगा। सीवेज उपचार संयंत्र के लिए प्रस्तावित स्थल नागपुर सुधार ट्रस्ट/वन विभाग सहित एक निजी भूस्वामी के कब्जे में है। कुछ स्थान पार्क के लिए आरक्षित है। मनपा को अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र बनाने के लिए लगभग 6 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करना होगा।

आयुक्त डॉ. चौधरी ने टीसीईएन प्रतिनिधियों से इस प्रसंस्करण केंद्र के लिए एक स्थल निर्धारित करने, केंद्र की तकनीकी व्यवहार्यता की पुनः जांच करने और नदी के दूसरी ओर आरक्षित भूमि पर अपशिष्ट जल उपचार केंद्र बनाया जा सकता है या नहीं, इस पर विचार करने को कहा। इसकी जांच कर नया प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।