logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बंद घर में फटा सिलेंडर, घर का सामान जलकर हुए ख़ाक; हादसे में कोई हताहत नहीं


नागपुर: पाचपावली थाना अंतर्गत आने वाले लालगंज इलाके में सोमवार दोपहर सिलेंडर फटने की जानकारी सामने आई। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे के आस पास हुई। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर में रखे समान पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया, वहीं आसपास के अन्य घरो को भी भी नुकसान हुई है। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए पूरे परिसर में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी लक्ष्मी सिरसीकर अपने घर को ताला लगाकर अपनी सास को छोड़ने रिश्तेदार के घर गई हुई थी उसी दौरान उनके घर में रखें सिलेंडर से धुआं निकलते ही पड़ोसियों ने इसकी जानकारी फोन पर उन्हें दी थी। जिसके बाद ताला खोलकर पड़ोसियों  ने जैसे ही घर अंदर दाखिल हुए उसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में हालांकि कोई भी जीवित हानि तो नहीं हुई है परंतु घर में रखा पूरा सामान नष्ट हो गया, घर की दीवारों में दरारें पड़ गई साथ ही आसपास के 3 घरों में भी नुकसान हुआ है।

हटाया जाए अतिक्रमण 

इस घटना के बाद इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस सहित अग्निशमन दस्ते को दी थी ।हालांकि जिस जगह पर यह विस्फोट हुआ है यह तंग गलियों वाला परिसर है। वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने के बाद लगी आग को पड़ोसियों ने ही अपने घरों से पानी डालकर बुझाया। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना के चलते बड़ा हादसा होने की संभावना इस परिसर में बनी हुई है जिसके चलते प्रशासन से इस परिसर में फैले अतिक्रमण को दूर करने की मांग परिसवासी कर रहे हैं।