logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पांचपावली फ्लाईओवर ढहाने का कार्य शुरू, सबसे पुराना फ्लाईओवर बना इतिहास, जल्द बनेगा शहर का सबसे लंबा पुल


नागपुर: शहर के पहले फ्लाईओवर पांचपावली पुल को गिराने का काम शुरू हो गया है। 30 साल से भी पुराना यह फ्लाईओवर अब इतिहास बनने जा रहा है। इसे हटाकर एक नया और आधुनिक फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जो कमाल चौक को दिघोरी से जोड़ेगा। 1992 से 1994 के बीच बने इस पुराने फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 1 किलोमीटर और चौड़ाई 6.5 मीटर थी।

इसका मुख्य उद्देश्य नागपुर-हावड़ा मार्ग पर रेलवे फाटकों पर होने वाली देरी से राहत दिलाना था। लेकिन अब यह पुल कमजोर हो चुका है और यातायात की बढ़ती ज़रूरतों को देखते हुए इसकी जगह पर 9 किलोमीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा नया फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के दौरान बड़ी-बड़ी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फ्लाईओवर को 700 टन की भारी क्रेन से सहारा देकर डायमंड कटर से टुकड़ों में काटा जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी सुरक्षा के साथ की जाएगी और अनुमान है कि पुल को गिराने का काम 25 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और रेलवे विभाग मिलकर कुछ समय के लिए ट्रेनों को रोकने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान पंचपावली इलाके में नागरिकों को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन प्रशासन ने यातायात डायवर्जन की व्यवस्था कर ली है। उम्मीद है कि नया फ्लाईओवर बनने के बाद कमल चौक से दिघोरी का सफर 30 मिनट से घटकर सिर्फ 10 मिनट का रह जाएगा।