logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव: कांग्रेस ने खोले अपने पत्ते, विदर्भ शिक्षक संघ के सुधाकर अडबाले को दिया समर्थन!


नागपुर: नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव (Shikshak Election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने पत्ते खोल दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सहित महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ (Vidarbha Madhyamik Shikshak Sagh) के उम्मीदवार सुधाकर अडबाले (Sudhakar Adbale) को अपना समर्थन घोषित कर दिया है। हालांकि, अभी तक पार्टी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

ज्ञात हो कि, विधान परिषद चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी ने नागपुर की सीट शिवसेना उद्धव ठाकरे के लिए छोड़ी थी। लेकिन नाशिक स्नातक चुनाव में हुए उठापठक के बाद वहां पर शिवसेना का उम्मदीवार उतारा गया। इसी के साथ यह सीट कांग्रेस के पास आ गई। इसके बाद लगातार यह चर्चा तेज थी कि, कांग्रेस किसे अपना अपना समर्थन देगी। 

सुनील केदार ने रखा था प्रस्ताव 

शिक्षक चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में बड़ी उठापठक शुरू थी। चुनाव में किसे समर्थन देना इसको लेकर एक मत नहीं हो प् रहे थे। पूर्व मंत्री सुनील केदार जहां सुधाकर आडबाले को समर्थन करने की मांग कर रहे थे। वहीं अभिजीत वंजारी शिक्षक भारती के राजेंद्र झाड़े के नाम पर लॉबिंग कर रहे थे। हालांकि, आखिरी में पार्टी ने सुनील केदार के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई।