logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने बनाया रिकॉर्ड, जनवरी महीने में एनएफआर अनुबंधों से की 1.46 करोड़ की कमाई 


नागपुर: मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने रिकॉर्ड बनाते हुए जनवरी महीने में 1.46 करोड़ की कमाई कर ली है। रेलवे ने यह कमाई विज्ञापन अनुबंधों, प्रतीक्षालय की आउटसोर्सिंग और अन्य एनएफआर अनुबंधों से हुई। ज्ञात हो कि, इसके पहले फ़रवरी 2020 से सबसे ज्यादा कमाई मध्य रेलवे ने की थी। 

मंडल की संचयी एनएफआर कमाई मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य से 10.82 प्रतिशत अधिक है। हाल ही में 19 जनवरी 2022 को मंडल ने ई-नीलामी के माध्यम से नागपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय के प्रबंधन के लिए इन अनुबंधों से 2.02 करोड़ रुपये के अनुमानित वार्षिक राजस्व के साथ छह अनुबंध भी प्रदान किए। 

बड़े-बड़े स्टेशन को छोड़ा पीछे 

नागपुर मंडल के नागपुर स्टेशन ने कमाई के मामले में देश के प्रमुख और बेहद व्यस्त स्टेशन को भी पीछे छोड़ दिया है। सीएसएमटी, दिल्ली, भोपाल आदि जैसे प्रमुख स्टेशनों को पीछे छोड़ते ही वेटिंग रूम आउटसोर्सिंग के माध्यम से सबसे ज्यादा कमाई की है।