logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लश्करी बाग में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, प्रॉपर्टी और ब्याज के लेन-देन में वारदात को अंजाम देने की आशंका


नागपुर: नागपुर के लश्करी बाग इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग महिला की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। घटना पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस ने महिला केशव को पोस्टमार्टम कीअस्पताल भेजा है और आगे की जांच कर रही है। 

मृतक महिला की पहचान 68 वर्षीय इंदु किशोर चव्हाण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंदु चव्हाण अपने पति किशोर चव्हाण के साथ लश्करी बाग की गली नंबर 3 में रहती थीं। पारिवारिक मतभेदों के चलते इंदु घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थीं, जबकि उनके पति नीचे की मंजिल पर रहते थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पानी की टंकी भरने के बाद पति किशोर चव्हाण पत्नी को देखने ऊपर गए। काफी आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने देखा कि कमरे के बाहर ताला लगा था और चाबी पास की खूंटी पर टंगी हुई थी। कमरे के पास पहुंचते ही तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर इंदु चव्हाण खून से लथपथ फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू का कवर भी बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी करीबी या जान-पहचान वाले व्यक्ति ने की है। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद और ब्याज के लेन-देन को लेकर भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।