logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी तोड़ने की धमकी देकर पूर्व प्रेमी ने मांगी फिरौती, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: पुराने प्रेमी ने मंगेतर और परिजनों को रिश्ते की जानकारी देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर न्यू कामठी पुलिस ने आरोपी नया नगर रानी झील क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय अभिलाष दिलीप भोतमांगे को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिलाष और पीड़ित युवती  दोनों एक दूसरे के परिचित थे।  कुछ समय ही युवती की शादी जुड़ने  के बाद उसकी सगाई हुई। सगाई होने के बाद से ही आरोपी पीड़िता को फ़ोन कर उसे ब्लैकमेल करने लगा और शादी तुड़वाने की धमकी देते हुए उससे 50 हजार रूपये की मांग की। आरोपी द्वारा बार बार फ़ोन कर इस तरह की धमकी दिए जाने से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराइ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जाँच पड़ताल जारी है।