logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सरकारी गोदाम में लगी आग, अधिकारियों की सतर्कता से करोड़ों का नुकसान होने से बचा


नागपुर: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात 8.30 को सिविल लाइन्स स्थित सरकारी गोदाम में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोकनिर्माण विभाग के उपविभागिया अभियंता संजय उपाध्ये ने नागपुर महानगर पालिका सहित अग्निशमन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पार काबू पाया। गोदाम में महाराष्ट्र सरकर के कई विभागों के कीमती सामान रखे हुए थे। अधिकारी संजय उपाध्ये की सतर्कता और मनपा सहित अग्निशमन विभाग की तत्परता ने राज्य सरकार को एक बड़े नुकसान से बचा लिया। 

सिविल लाइंस स्थित लोकनिर्माण विभाग क्रामक तीन कार्यकया के पीछे राज्य सरकार का गोडाउन मौजूद है। जहां लोकनिर्माण सहित विभिन्न विभागों की कीमती वस्तुएं और स्क्रैप रखा हुआ है। मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही सबसे पहले जानकारी लोकनिर्माण विभाग उपभियांता संजय उपाध्ये को मिली। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी नागपुर महानगर पालिका की अभियंता लीना उपाध्ये।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अभिजीत कुंचेवार ने मनपा के अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि, गोदाम में घुसने और आग बुझाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़ना जरूरी था। इसको देखते हुए अभिजीत ने मनपा का बुलडोजर उपलब्ध कराया। बुलडोजर की हालांकि दिवार तोड़ने की जरुरत नहीं पड़ी, और अग्निश्रम विभाग ने अंदर जा कर तत्काल आग पर काबू पाया।



गोदाम महाराष्ट्र सरकार के कई विभाग इस्तेमाल करते हैं, जिसमें करोड़ का सामान रखा रहता है। आग लगने से बड़ा नुकसान होने की आशंका थी, लेकिन अधिकारी संजय उपाध्ये की सजगता और मनपा सहीत अग्निशमन विभाग की तत्परता से सरकार को होने वाले बड़े नुकसान से बचा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोकनिर्माण विभाग के कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।