logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दरगाह में दर्शन करने पहुंचे चार नाबालिग चोर गिरफ्तार, चार चोरी की गाड़ियां बरामद


नागपुर: शहर के पागलखाना चौक स्थित बाबा ताजुद्दीन दरगाह में दर्शन के लिए पहुंचे चार नाबालिग उस वक्त पकड़े गए जब उनकी गतिविधियां संदेहास्पद नजर आईं। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की सतर्कता से इन चार बाल गुनहगारों को गिरफ्तार कर चोरी की चार गाड़ियां बरामद की गई हैं।

क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के कार्यालय के पास ही स्थित दरगाह में 26 अप्रैल की दोपहर ये चारों नाबालिग अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर दर्शन के लिए पहुंचे थे। उनकी गतिविधियों पर शक होने पर यूनिट-5 की टीम ने तुरंत पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने उनके पास मौजूद वाहनों की जानकारी मांगी तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

जांच के दौरान सामने आया कि ये चारों गाड़ियां अलग-अलग थाना क्षेत्रों अजनी, गिट्टी खदान, बजाज नगर और वाडी से चोरी की गई थीं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने चारों गाड़ियां बरामद कर लीं और सभी नाबालिगों को हिरासत में लेकर संबंधित थानों को सौंप दिया।क्राइम ब्रांच यूनिट-5 के अधिकारी संदीप बुवा के अनुसार, पकड़े गए चारों में से दो नाबालिगों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। ये गिरोह बनाकर शहर में वाहन चोरी और घरफोड़ जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे थे।