logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डिफेंस का कैप्टन बताकर व्यापारी से 10 लाख की धोखाधड़ी 


नागपुर: गणेशपेठ थाना अंतर्गत एक फर्टिलाइजर और बीज का व्यापर करने वाले व्यापारी से 10 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राजू रंजनकुमार, कुलदीप सिंह और राजमन शमशुर सेक्टर-51, गुड़गांव, हरियाणा निवासी के रूप में की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नितिन वैध की रतन काम्प्लेक्स, आज्ञाराम देवी चौक के पास नितिन मार्केटिंग सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी है। वह फर्टिलाइजर और बीज का व्यापार करते हैं। पिछले साल नौ दिसंबर 2022 को पीड़ित को आरोपी राजू रंजनकुमार ने फ़ोन किया। इस दौरान आरोपी ने खुद को डिफेंस का अधिकारी बताया और कहा कि, उसकी कंपनी को 320 बोरी फर्टिलाइजर खरीदने की बात कही। 

इतने बड़ा आर्डर मिलता देखा व्यापारी उसके जाल में फस किया। आरोपी ने पीड़ित से पहले 320 बोरी का कोटेशन माँगा। इसके बाद पैसे भेजने के लिए अकाउंट नंबर मांगा। अकाउंट नंबर मिलते ही आरोपी ने दोबारा पीड़ित नितिन को फ़ोन किया कि, सरकारी कंपनी होने के कारण वह सीधे यह डील नहीं कर सकते। इसके लिए उन्हें डेढ़ लाख डिपॉज़िट करना पड़ेगा। वहीं डील पूरी होने के बाद उसे यह वापस कर दी जाएगी। पीड़ित ने आरोपी के अकाउंट में पैसे जमा कर दिए। 

पैसे मिलने के बाद आरोपी राजू ने दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह से संपर्क करने को कहा। आरोपी सिंह ने भी उसी तरह की बात कही। इसी बीच एक दिन पीड़ित के अकाउंट से साढ़े सात लाख रूपये कट गए। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का आभास होते ही पीड़ित ने पुलिस में इसको लेकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित के अकाउंट से जिस अकाउंट में पैसे जमा हुए उसकी जानकारी हासिल कर ली है। पैसे जाने वाला अकाउंट गुड़गांव स्थित इंडसलैंड बैंक शाखा का निकला। पुलिस ने आईटी एक्ट और धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।