logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक का भव्य लोकार्पण, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किया उद्घाटन


नागपुर : महाराष्ट्र के आराध्य और वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में कामठी स्थित छत्रपति श्री शिवाजी महाराज चौक पर बने भव्य स्मारक का लोकार्पण किया गया। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस नवनिर्मित और सौंदर्यीकृत स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, अनिल निधान, अरविंद जी कुकडे, आरएसएस के प्रांत सह संपर्क प्रमुख दत्ता जी शिर्के, युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय सचिव सहित कई गणमान्य अतिथियों और भारी संख्या में शिवभक्तों ने सहभाग लिया।इस ऐतिहासिक आयोजन का सफल आयोजन श्री शिव नित्य पूजन समिति और श्रीमंत योगी स्मारक समिति युवा चेतना मंच द्वारा किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण 251 सुहागिनों द्वारा की गई भव्य महाआरती रही, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।साथ ही ढोल-ताशों की गूंज और भव्य आतिशबाजी के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह स्मारक न केवल उनकी शौर्यगाथा को समर्पित है, बल्कि यह क्षेत्र में उनकी स्थायी विरासत और श्रद्धा का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ रही।