logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur-Hawarh 3rd Line: 80 घंटे का मेगा ब्लॉक, घंटो लेट होंगी ट्रेने


नागपुर: तीसरी रेलवे लाइन के काम में तेजी लाने के लिए नागपुर और हावड़ा के बीच महत्वपूर्ण और व्यस्त रेलवे लाइन पर अगले 80 घंटों के लिए 'मेगा ब्लॉक' लगाया जाएगा। इसके चलते शिवनाथ एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस समेत पांच अन्य ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर 20 मिनट से ढाई घंटे तक रोका जाएगा।

तीसरा ट्रैक नागपुर मंडल के चाचर स्टेशन पर बिछाया जा रहा है। उसके लिए 31 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक (यानी 80 घंटे में) नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसमें कोई पैसेंजर ट्रेन रद्द या डायवर्ट नहीं की जाएगी। हालांकि कुछ ट्रेनों को कुछ स्टेशनों पर 20 मिनट से ढाई घंटे तक रोका जाएगा।

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस गोंदिया व भंडारा में ढाई घंटे रुकी रहेगी। कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस गोंदिया और भंडारा में ढाई घंटे, निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस नागपुर और कामठी में दो घंटे रुकेगी। कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस नागपुर और कमाठी में 45 मिनट रुकेगी। इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस नागपुर में 40 मिनट और कामठी और इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस इतवारी से 2.5 घंटे देरी से चलेगी।