logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Rainfall: 12 घंटे में 59.6 मिमी बारिश, 60 साल में पहली बार हुआ ऐसा


नागपुर: शुक्रवार आधी रात से शनिवार सुबह तक उपराजधानी में बादल फटने जैसी बारिश हुई. महज दो घंटे में शहर में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई और महज 12 घंटे में 159.6 मिमी तक बारिश दर्ज की गई. इससे पहले, नागपुर में 1962 में सितंबर महीने में 24 घंटों में सबसे अधिक 184.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। करीब 60 साल बाद आज सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. 

रामदासपेठ, धंतोली, पंचशील चौक, सीताबर्डी इलाकों में पानी भर गया. लोगों के घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में पानी घुस गया और करोड़ों की क्षति हुई. इस क्षेत्र में अस्पतालों की संख्या अधिक है। जैसे ही पानी पहली मंजिल तक घुस गया, कई नागरिकों को नावों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। संभ्रांत समझी जाने वाली इन बस्तियों में नागरिकों को कई वर्षों के बाद पहली बार इस स्थिति का अनुभव हुआ।

पिछले साल 13 सितंबर को 24 घंटे में सबसे ज्यादा 127.4 मिमी बारिश हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि कई वर्षों में सितंबर में होने वाली मासिक बारिश से भी अधिक बारिश आज 24 घंटों में हुई है।

तीन की गई जान 

मूसलाधार बारिश के करण आधा शहर जहां जलमग्न दिखाई दिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत होने की घटना सामने आई है।मृतकों में एक पुरुष और दो महिला शामिल है। मृतकों की पहचान मीराबाई पिल्ले (70, महेशनगर) और  संध्या शामराव धोरे (80, सुरेन्द्रगढ़) के रूप में हुई है। वहीं युवक का शव अभी नाग नदी से निकाला जा रहा  है।

सितंबर महीने में हुई बारिश?

  • 19 सिंतबर 1962 :- 184.4 मिमी
  • 3 सितंबर 1976 :- 143.8 मिमी
  • 14 सितंबर 2005  :- 142.7 मिमी
  • 5 सितंबर 2012 :- 133.2 मिमी
  • 13 सितंबर 2022  :- 127.6  मिमी
  • 6 सितंबर 1994 :- 121.5 मिमी 
  • 6 सितंबर 2007  :- 105.8 मिमी 
  • 1 सितंबर 1995 :- 99 मिमी 
  • 4 सितंबर 1954 :- 97.3 मिमी 
  • 2 सितंबर 1995 :- 95.7 मिमी