logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur : उमरेड के गोंडीबोरी फाटा पर भीषण सड़क हादसा, चाची, भतीजे और 4 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत


नागपुर: जिले के उमरेड तहसील के गोंडीबोरी फाटा पर रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर मेश्राम अपनी चाची गुनाबाई मेश्राम और चार साल के भतीजे सार्थक के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

गोंडीबोरी फाटा पर एक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से किशोर की बाइक असंतुलित हो गई और वह सामने से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आ गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और किशोर मेश्राम व गुनाबाई मेश्राम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छोटे सार्थक को तत्काल नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। कुही पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जिससे ग्रामीणों का दिल दहल उठा है।

हादसे के कारण गोंडीबोरी फाटा पर भारी जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने कुछ समय में नियंत्रित कर लिया।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हादसे के बाद गोंडीबोरी फाटा पर गति सीमा निर्धारित की जाए और यातायात नियंत्रण के लिए उचित उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।