logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारिश से नागपुर के हाल बेहाल, प्रशासन से लगातार संपर्क में उपमुख्यमंत्री फड़णवीस


नागपुर: नागपुर में भारी बारिश से बने हालात को लेकर उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस लगातार प्रशासन से संपर्क में हैं। एसडीआरएफ की 2 इकाइयों को 7 समूहों में बांटा गया है और निचले इलाकों के निवासियों को हटाया जा रहा है। 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें अब तक 140 नागरिकों को सुरक्षित निकाल चुकी हैं। मूक-बधिर विद्यालय के 40 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

एनडीआरएफ की 2 टीमें नागपुर शहर के विभिन्न हिस्सों में बचाव अभियान पर हैं। फायर ब्रिगेड भी बचाव अभियान पर है। वहीं, सेना की 2 टुकड़ियां अंबाझरी इलाके में पहुंच रही हैं। आज स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि जब तक जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें। 

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने और न घबराने की अपील की है। बुजुर्ग नागरिकों को वो सारी मदद तुरंत देने के निर्देश भी देवेन्द्र फड़णवीस ने दिए हैं।