logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रेन की टक्कर में तेंदुए की मौत


नागपुर: खापरखेड़ा-कोराडी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। रेलवे स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी। विकास परियोजनाओं से वन्य जीवन सदैव प्रभावित होता रहा है। अक्सर ऐसे परियोजना स्थलों पर वन्यजीवों के लिए कोई 'शमन उपाय' नहीं किए जाते हैं। यदि लिया भी जाता है तो उसमें त्रुटियाँ होती हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर मारे जाते हैं। 

घटना सोमवार सुबह शहर के पास हुई। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेंदुए का शरीर दो हिस्सों में बंटा नजर आया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना ने रेलवे ट्रैक क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अधिकारी अब भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय तलाश रहे हैं।

देखें वीडियो: