logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur :रामटेक तहसील में रेती तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार,1.77 करोड़ का माल जब्त


नागपुर: रामटेक तहसील में अवैध रेती तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उपविभागीय अधिकारी रमेश बरकते के मार्गदर्शन में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल ₹1 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक मूल्य का अवैध माल जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई रामटेक उपविभागीय पुलिस अधिकारी, रामटेक पुलिस तथा अरोली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। कार्रवाई रामटेक-तुमसर मार्ग, नागपुर-जबलपुर रोड और खात-घोटमुंढरी रोड पर की गई, जहां रेती तस्करी की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में ऋषि वैरागडे, शुभम रडके, शिवशंकर कुमार, निकेश पारखी, अशफाक यूसुफ खान, साकिब रजा खान, आशीष प्रकाश कनपटे, किशोर चकोले और अनिल राऊत के नाम शामिल हैं। इन पर राजस्व विभाग और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।