logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: मानकापुर पुलिस थाना अंतर्गत एक फेसबुक मित्र ने शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया  है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 30 वर्ष की है और उसका पति से तलाक हुआ है। वह ब्यूटीशियन के रूप में काम करती है।साल 2020 में उसकी फेसबुक के जरिये 23 वर्षीय आरोपी मोहम्मद इरशाद फारूक अंसारी से पहचान हुई थी पहचान के बाद उनके शारीरिक संबंध भी हुए। आरोपी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया था। 

बीते कुछ महीने से इरशाद पीड़िता के चरित्र पर लांछन लगाने लगा था। हद तो  तब हो गई जब सार्वजनिक रूप से आरोपी ने महिला के इंस्टाग्राम पर उसके आपत्तिजनक पोस्ट कर बदनामी की और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है