logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर मेट्रो ने किराये में डिस्काउंट को ख़त्म किया,किराया पूर्ववत हुआ


नागपुर: नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने किराये को पूर्ववत करने का निर्णय लिया है.यह निर्णय 16 जनवरी से पूर्ववत कर दिया गया है.मेट्रो के इस निर्णय के बाद अब बीते ढाई वर्षो से यात्रियों कोकिराये में मिलने वाली 50 फीसदी छूट सहूलियत ख़त्म हो जाएगी। दरअसल कोरोना के चलते लगे पहले लॉकडाउन के बाद देश में परिवहन व्यवस्थाओ को बंद कर दिया गया था. जिसके बाद फिर से सुचारू हुई सेवाओं के तहत महा मेट्रो ने रेल किराये को 50 फीसदी तक कम कर दिया था.इस सुविधा का लाभ यात्रियों को लगभग ढाई वर्षो तक अविरत मिलता रहा लेकिन सोमवार से मेट्रो ने किराये को पूर्ववत  करने का निर्णय लिया है.किराये में बढ़ोतरी लॉन्ग डिस्टेंड के लिए की गई है.
 
25 जनवरी 2020 को नागपुर मेट्रो की एक्वा लाईन का उद्घाटन हुआ था.इसके बाद मार्च में ही कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया था.लॉकडाउन के चलते मेट्रो की सेवाएं लगभग 7 महीने तक बंद रही थी इसके बाद जब मेट्रो फिर से शुरू हुई तो महा मेट्रो ने डिस्काउंट का ऐलान किया था जो अब तक जारी था.अक्टूबर में मेट्रो की सेवाएं फिर से शुरू हुई थी.यहाँ यह भी ध्यान रहे की मेट्रो को किराये में इजाफा करने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है.नए सिरे से मेट्रो ने जो किराया बढ़ाया है वह पुराने टैरिफ के ही आधार पर है.
 
डिस्टेंस मेट्रो का किराया अब     पहले 
0 से 2 km      ( कोई बदलाव नहीं ) ₹ 5      ₹ 5
2 से 9 km₹10₹ 5
9 से 12 km  ( कोई बदलाव नहीं ) ₹15₹10 
12 से 15 km      ₹ 20 ₹ 10
15 से ज़्यादा         ₹ 35  ₹20