logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बकरी ईद को लेकर नागपुर पुलिस अलर्ट, डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह की अगुवाई में निकला रूट मार्च


नागपुर: बकरी ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नागपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी कड़ी में नागपुर पुलिस के परिमंडल क्रमांक 5 अंतर्गत नवनियुक्त डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह के नेतृत्व में यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग और रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। रूट मार्च संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जहां पुलिस ने लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर नागरिकों से बकरी ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर तुरंत संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।