logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भीषण गर्मी में नागपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, छात्रों को कूलर-पंखों के अभाव से हो रही परेशानी


नागपुर: विदर्भ समेत नागपुर शहर में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस भीषण मौसम में नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे छात्रों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई प्रतिष्ठित कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन वहां छात्रों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर न तो कूलर लगाए गए हैं और न ही पंखे ठीक से काम कर रहे हैं। तपती गर्मी और उमस के कारण परीक्षा हॉल में छात्रों का बुरा हाल है। पंखों की धीमी गति और उनकी अपर्याप्त संख्या के कारण छात्रों को पसीने से लथपथ होकर परीक्षा देनी पड़ रही है। कई छात्रों ने बताया कि गर्मी के कारण उनका ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो रहा है और इसका सीधा असर उनके प्रदर्शन पर पड़ रहा है।

शहर के कुछ छात्रों ने बताया कि कुछ परीक्षा हॉल तो ऐसे हैं जहाँ मुश्किल से एक या दो पंखे ही चल रहे हैं, जबकि कई पंखे तो पूरी तरह से खराब पड़े हैं। कॉलेजों द्वारा इस भीषण गर्मी में भी छात्रों के लिए उचित व्यवस्था न करना लापरवाही की हद है। छात्रों का कहना है कि इस गर्मी में परीक्षा देना किसी तप से कम नहीं है।