logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान नगर परिषद की लापरवाही उजागर, मवेशियों की मौत और कचरे की बदबू से नागरिक त्रस्त, प्रशासन मौन


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के अंतर्गत आने वाले कन्हान नगर परिषद क्षेत्र में घरेलू कचरा प्रबंधन की लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। कचरे से उठती बदबू और खुले में फेंके गए अपशिष्ट को खाकर कई मवेशियों और कुत्तों की मौत हो गई है। इस भयावह स्थिति के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कन्हान नगर परिषद द्वारा घरों से संकलित किया गया कचरा जुनी कामठी के गाडेघाट परिसर में खुलेआम फेंका और जलाया जा रहा है। इससे निकलने वाला जहरीला धुआं स्थानीय नागरिकों के लिए सांस की बीमारियों और आंखों में जलन जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस कचरे में पड़ी सड़ी-गली चीजों और प्लास्टिक को खाने से कई बेजुबान मवेशियों और कुत्तों की मौत हो चुकी है। पशुप्रेमी नागरिकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने इसे मानवता और पशु अधिकारों का उल्लंघन बताया है। कचरे के वर्गीकरण (सेग्रीगेशन) के नाम पर नगर परिषद द्वारा पिछले दो वर्षों में 73 लाख 80 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन न तो क्षेत्र में सफाई है, न ही कचरे का कोई व्यवस्थित निस्तारण होता दिख रहा है।

यह स्थिति जनता के टैक्स के दुरुपयोग को भी उजागर करती है।इस गंभीर मुद्दे पर पूर्व सांसद प्रकाश जाधव, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शरद डोनेकर, नगर परिषद उपाध्यक्ष योगेश रंगारी, और भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश चवरे ने MPCB (महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल), जिलाधिकारी कार्यालय नागपुर, और नगर परिषद प्रशासन को लिखित शिकायतें दी हैं। मगर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों में बढ़ते आक्रोश के बीच अब एक ही सवाल उठ रहा है।