logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दभा परिसर में दिखा तेंदुआ, सीसीटीवी में मूवमेंट हुआ कैद; लोगों में दहशत


नागपुर: शहर के दभा परिसर में तंदुआ देखे जाने की घटना सामने आई है। दो दिनों से लगातार परिसर में तेंदुआ दिखाई देने की घटना सामने आ रही है, जिसके कारण परिसर में दहशत का माहौल है। तेंदुआ का मूवमेंट स्थानीय अपार्टमेंट के कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, वन विभाग को अभी तक तेंदुआ दिखाई नहीं दिया है। 

पहली बार रविवार को तेंदुआ दिखाई दिया, सुबह स्थानीय नागरिक वॉक के लिए निकले थे, तभी उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। जंगली जानवर को देखते हुए नागरिकों में खलबली मच गई, तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी गई। वहीं सोमवार रात को तेंदुआ रिहायशी इलाके में घूस गया। जहां एक अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में उसका मूवमेंट कैद हो गया। 

रिहायशी इलाके में तेंदुआ आने से नागरिकों में दहशत फैल गई। वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही वन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और खोज शुरु कर दी। हालांकि, विभाग अभी तक पकड़ नही पाया है। वही। तेंदुआ दिखाई देने से परिसर में लोगों में दहशत का माहौल है।