logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में प्री मानसून की शुरुआत, बुधवार रात को जमकर बरसे बादल


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में आखिर प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है। बुधवार रात को उपराजधानी में जमकर बदल बरस रहे हैं। शाम सात बजे से शूरू हुई बारिश खबर लिखे जानें तक जारी है। बारिश से उमस और गर्मी से परेशान नागपुरवासियों को बड़ी राहत मिली।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 से 24 मई के बीच महाराष्ट्र के कई हिस्सों, विशेष रूप से विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। यह मौसम परिवर्तन अरब सागर के पास बन रहे चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है, जो 22 मई तक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है ।

हालांकि बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन नागपुर में मनपा की ओर से नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था अधूरी रहने के कारण जलजमाव और बाढ़ की आशंका बनी हुई है। पिछले वर्षों में भी ऐसी स्थिति के कारण शहर में बाढ़ आई थी।

मई महीने में हो सकती है ज्यादा बारिश 

विदर्भ क्षेत्र में इस वर्ष मई महीने में सामान्य से अधिक प्री-मानसून बारिश की संभावना है। बेमौसम बारिश से नागरिकों को भले राहत मिली है, लेकिन किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। खेतों में खड़ी या कटी फसलें बारिश से भीगकर बर्बाद होने की स्थिती उत्पन्न हो गई है।