logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

46 डिग्री की मार, ऊपर से अंधेरे का वार; हिट वेव के बीच नागपुर बिजली कटौती ने छीनी रातों की नींद


नागपुर: उपराजधानी नागपुर भीषण गर्मी की आग में झुलस रहा है। शहर का तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तेज धूप, लू के थपेड़े और तपती हवाओं ने नागरिकों का हाल बेहाल कर दिया है। ऊपर से बेमौसम और लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। बिजली आपूर्ति बार-बार ठप होने से शहरवासी गर्मी और उमस के बीच त्राहिमाम कर रहे हैं।

मौजूदा समय में उपराजधानी नागपुर भीषण हिट वेव की चपेट में है। शहर का तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। तेज धूप, गर्म हवाओं और झुलसा देने वाली गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। लोग जरूरी काम के बिना घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

लेकिन इस भीषण गर्मी के बीच बेमौसम और बिना किसी पूर्व सूचना के हो रही बिजली कटौती ने नागरिकों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। नागपुर शहर के कई इलाकों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली गुल हो रही है और घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही।

शनिवार रात दाभा और वाडी परिसर में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। नागरिक महावितरण और बिजली विभाग को लगातार फोन और संदेश करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हालात ऐसे रहे कि लोगों को पूरी रात भीषण गर्मी में जागकर बितानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। बच्चे न ठीक से सो पा रहे थे और न ही गर्मी सहन कर पा रहे थे।

वहीं, दोपहर के समय वाडी, जयताला, त्रिमूर्ति नगर समेत कई इलाकों में भी बिजली गायब रही। सबसे ज्यादा दिक्कत वाडी क्षेत्र में देखने को मिली, जहां करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा गोरेवाड़ा और झिंगाबाई टाकली जैसे इलाकों से भी रात में लगातार बिजली कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं।