logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ओपन प्लाट धारकों के मालिकों का पता लगाने में नागपुर मनपा के छूट रहे पसीने


नागपुर:नागपुर महानगर पालिका ने संपत्ति कर की वसूली के लिए शहर के ओपन प्लाट पर ध्यान केंद्रित किया है.शहर में 75 हजार से अधिक ओपन प्लाट है जिनका सम्पत्ति कर वर्षो से बकाया है.कर वसूली की कार्रवाई को सख्त करते हुए महानगर पालिका ने 794 प्लाट को जब्त भी किया है.बीते दिनों कर संकलन की बैठक में मनपा ने अपने सभी जोन को यह निर्देश दिया है की वह शहर के सभी खाली प्लाट धारकों पर पता लगाए और उनसे बकाये संपत्ति कर की वसूली की जाये।


नागपुर महानगर पालिका में प्रशासक का राज है.इस दौर में जनप्रतिनिधियों का कोई हस्तक्षेप नहीं है इसलिए प्रशासनिक तौर पर काम में तेजी भी देखि जा रही है.सम्पत्ति कर की वसूली में महानगर पालिका का परफॉर्मेंस पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर दिखाई दे रहा है.लेकिन बकाये की राशि की तुलना में रिकव्हरी बेहद कम है.सम्पत्ति कर की वसूली के लिए महानगर पालिका ने ओपन प्लाट पर अपना लक्ष्य केंद्रित किया है जिसके तहत सभी ज़ोन कार्यलयो को इस काम में खास ध्यान देने का निर्देश दिया गया है.


नागपुर शहर में 75 हजार से अधिक ओपन प्लाट है जिस पर करीब 300 करोड़ रूपए से अधिक का कर बकाया है.महानगर पालिका को इन प्लाट के असली मालिकों तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है.इस वित्तीय वर्ष में नागपुर महानगर पालिका ने 6331 प्लाट धारकों से करीब पांच करोड़ रूपए की वसूली की है.जबकि 794 प्लाट जप्त किये गए है.मनपा के कर विभाग के मुताबिक कर वसूली को लेकर अपनाई गई सख़्ती के चलते इस वर्ष सम्पत्ति कर की अच्छी वसूली होगी। भेजे गए सम्पत्ति कर में करीब 2600 ऑब्जेक्शन आये थे जिन्हे सुधारित डिमांड भेजी गई है.

मनपा के पास में जो आपत्तियां आयी थी उसमे कहा गया था की उनके प्लाट पर न सीवर लाइन है और न ही नल लाईन फिर भी डिमांड में उसके शुल्क जोड़े गए है.मनपा के सहायक आयुक्त मिलिंद मेश्राम में बताया की इस ऑब्जेक्शन की जाँच में इन्हे सही पाया गया है जिसके बाद अब सुधारित डिमांड नोट भेजी जा रही है.