logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जेल परिसर में ही अब बनेगा हाईटेक कोर्टरूम, बंदियों की पेशी होगी सुरक्षित और सुविधाजनक


नागपुर: शहर के मध्यवर्ती कारागृह में बंदियों की बढ़ती संख्या और पेशी के दौरान हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, अब जेल परिसर में ही एक सुसज्जित कोर्टरूम का निर्माण किया जाएगा। इस फैसले से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत होगी।

 गृह विभाग ने इस परियोजना के लिए कुल 4 करोड़ 24 लाख 60 हजार रुपये का बजट मंजूर किया है। इसमें से 2 करोड़ 1लाख 98 हजार रुपये कोर्टरूम के निर्माण के लिए तथा 2 करोड़ 22 लाख 62 हजार रुपये वीडियो कॉन्फ्रेंस यूनिट के विस्तार के लिए आवंटित किए गए हैं।

फिलहाल नागपुर जेल की क्षमता 1,940 बंदियों की है, लेकिन वर्तमान में यहां 3 हजार से अधिक कैदी रखे गए हैं, जिनमें से 125 से अधिक कुख्यात और आक्रामक अपराधी हैं। ऐसे में कारागृह परिसर में कोर्टरूम बनाना एक आवश्यक कदम माना जा रहा है।

नई इमारत में न्यायाधीशों के लिए चेंबर,आरोपियों और साक्षियों के लिए विशेष कक्ष, वकीलों के लिए अलग कमरे, शौचालय और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा वर्तमान में जेल में मौजूद 22 वीडियो कॉन्फ्रेंस यूनिट्स को बढ़ाकर 50 किया जाएगा। इससे गंभीर मामलों को छोड़कर अन्य मामलों में बंदियों को अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश करने की आवश्यकता नहीं होगी और कारागृह का मानव संसाधन भी बचेगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसकी पुष्टि जेल अधीक्षक वैभव आगे ने की है।